Saturday, 29 April 2017

आपसी विवाद में चार लोगों को मारी गोली, लालू यादव के रिश्तेदारों पर लगा आरोप

गोपालगंज– बिहार के गोपालगंज में पूर्व रंजिश को लेकर उपजे विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस घटना में गोली लगने से चार लोग जख्मी हो गये। घटना के बाद एक पक्ष ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के रिश्तेदार जयनाथ यादव और उनके बेटों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है।
Read More-गोपालगंजसमाचार, गोपालगंज बिहार, गोपालगंज का नक्शा,  गोपालगंज की लेटेस्ट न्यूज़, गोपालगंज की ताज़ा खबरे

Tuesday, 25 April 2017

गोपालगंज में सीएम नीतीश को सफाई कर्मियों ने दिखाया काला झंडा

गोपालगंज: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निश्चय यात्रा के क्रम में मंगलवार को गोपालगंज में काले झंडे दिखाए गए। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार काला झंडा दिखाने वाले सफाईकर्मी थे और उन्हें पिछले काफी समय से मानदेय नहीं मिला था।
Read More-  गोपालगंज समाचार, गोपालगंज बिहार, गोपालगंज का नक्शा

Saturday, 22 April 2017

गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से मौत

गोपालगंज में खजूरबानी शराबकांड के छह महीने बाद फिर जहरीली शराब पीने से मौत होने का सिलसिला शुरू हो गया है। चौकीदार के घर गृहप्रवेश में खाना बनाने गये चार मिस्त्री ने जहरीली शराब पी ली। हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए दो लोगों को सदर अस्पताल में लाया गया, जहां एक की मौत हो गयी। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक उचकागांव थाना क्षेत्र के गुरमा गांव के निवासी 50 वर्षीय रामाकांत प्रसाद बताये गये हैं। वहीं जिसकी हालत गंभीर है, वह भी इसी गांव का नायक प्रसाद बताया गया है।
Read More - गोपालगंज समाचार, गोपालगंज बिहार, गोपालगंज का नक्शा

Tuesday, 18 April 2017

गोपालगंज में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी से आक्रोशित परिजनों ने प्रिंसिपल को धुना

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिला स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपराही में प्रिंसिपल दूारा 7वीं क्लास की छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना की जानकारी के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी प्रिंसिपल की बेरहमी से पिटाई कर दी।
Read More- गोपालगंज समाचार, गोपालगंज बिहार, गोपालगंज का नक्शा